सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कभी बेचते थे पानी पुरी, आज क्रिकेट में अच्छे अच्छे गेंदबाजों छक्के छुड़ाते हैं, जानिए यशस्वी जायसवाल की संघर्ष से सफलता तक की कहानी

 जीवन में सफल होने के लिए संघर्षों की भट्टी में तपना पड़ता है, क्योंकि सोना भी आग में तपकर ही कुंदन बनता है। राजस्थान रॉयल्स की ओर से IPL खेल रहे यशस्वी जायसवाल का जीवन भी संघर्षों से भरा रहा है। जीवन के सभी संघर्षों को पार कर वे आज IPL में क्रिकेट खेल रहे हैं। 
कौन है यशस्वी जायसवाल?

जन्म: 28 दिसंबर 2001, भदोही, उत्तर प्रदेश
पिता का नाम: भूपेंद्र कुमार जायसवाल
माता का नाम: कंचन जायसवाल
 
यशस्वी का जन्म 28 दिसंबर 2001 को उत्तरप्रदेश के भदोही के सुरियावां में एक निम्नवर्गीय परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम भूपेंद्र कुमार और माता का नाम कंचन जायसवाल है। यशस्वी छह भाई बहनों में चौथे भाई हैं। यशस्वी के पिता की गाँव में ही एक छोटी सी हार्डवेयर की दुकान है, जिससे होने वाली आमदनी इतने बड़े परिवार के लिए पर्याप्त नहीं थी। यशस्वी का ध्यान बचपन से ही क्रिकेट खेलने में था, इसलिए उन्होंने सिर्फ 10वीं तक की पढ़ाई की है।
संघर्षों से भरा रहा जीवन

यशस्वी को उनके गाँव में क्रिकेट के लिए कोई सुविधाएँ नहीं थी। इसके चलते वे 10 साल की उम्र में मुंबई आ गए और आजाद मैदान में क्रिकेट की ट्रेनिंग लेने लगे। वहां शुरुआत में वे दादर में रहते थे, जो आजाद मैदान से दूर था। इसलिए वे कालबादेवी में शिफ्ट हो गए। यहाँ वे निम्न श्रेणी का काम करने की शर्त पर एक डेयरी में रहने लगे।  
 पानी पुरी तक पड़ा था बेचना 
वे क्रिकेट के चलते वहां ज्यादा काम नहीं कर पाते थे, जिसके चलते दुकानदार ने उन्हें बाहर निकाल दिया। बाद में वे ग्राउंड्समैन के साथ टेंट में रहने लगे। उनके पिता उन्हें थोड़े बहुत पैसे भेजते थे, जो पूरे नहीं पड़ते थे। कई बार उन्हें भूखा सोना पड़ता था और कई बार वे पेट भरने के लिए पानी पुरी भी बेचा करते थे।
इनका रहा यशस्वी के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान

3 साल तक यशस्वी का जीवन ऐसे ही संघर्षों में बीतता रहा। एक दिन उन्हें नेट प्रैक्टिस करते हुए उनके कोच ज्वाला सिंह ने देख लिया। यशस्वी की परेशानियों को देखते हुए ज्याला सिंह इनके क़ानूनी गार्डियन बन गए। अब यशस्वी का सारा खर्चा ज्वाला सिंह वहन कर रहे थे। इसके साथ ही यशस्वी का हर तरह से साथ भी दे रहे थे।
 

ऐसे हुआ यशस्वी का IPL में सेलेक्शन


2019 में यशस्वी ने मुंबई की और से रणजी ट्रॉफी खेलना शुरू किया। दिसंबर 2019 में उनका 2020 के अंडर-19 विश्वकप में नाम आया। 2020 और 2021 में हुए IPL में इन्हें 2.40 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने ख़रीदा और 2022 एवं 2023 में इसी टीम ने इन्हें 4 करोड़ में ख़रीदा। आज यशस्वी की नेट वर्थ 12 करोड़ के लगभग है।

यदि इंसान अपने सपनों को पूरा करने के लिए पुरे डेडिकेशन के साथ काम करे, तो जीवन की कोई बाधा उसके और उसके लक्ष्य के आड़े नहीं आ सकती, यह बात यशस्वी ने साबित कर दी है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कौन हैं Math's Masti वाले शिक्षक से यूट्यूबर और फिर ग्राम प्रधान बनें विपिन सर? जीवनी, आयु, वेतन, प्रेमिका पत्नी, और अधिक

Image source-google    विपिन सर (मैथ्स मस्ती) की जीवनी विपिन सर एक गणित शिक्षक , यूट्यूबर और वर्तमान में अपने ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान ( मुखिया ) भी हैं। वह एक कड़ी मेहनत और सिर्फ़ कड़ी मेहनत का एक आदर्श उदाहरण हैं जो आज हजारों नहीं बल्की लाखों युवाओं के मेंटर भी हैं। वह यूटयूब पर भारत का नंबर एक गणित शिक्षक हैं। यूटयूब पर मैथ्स मस्ती नाम पढ़ाते हुए मशहूर हुए। इसके अलावा अपने अच्छे कामों के वजह से इतने लोकप्रिय हुए की उनके ग्राम के लोगों ने उन्हें अपने पंचायत के मुखिया तक चुन लिया।      विपिन सर (मैथ्स मस्ती) का बचपन  वे एक ऐसे व्यक्ति हैं जो बहुत ही गरीब परिवार में बिहार राज्य के वैशाली जिला के सलहा पंचायत में हुआ। उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी इसलिए उनके घर में इनसे पहले कोई भी ज्यादा पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते थे।   नाम विपिन कुमार राय पिता जी का नाम रामनरेश राय माता जी का नाम ज्ञात नहीं  जन्म तिथि 15-06-1991 जन्म स्थान महमदपुर (वैशाली) जिला वैशाली (बिहार) शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट विवाह 2012 पत्नी का नाम शालू यादव  ...

जेल में पढ़कर पास की BPSC परीक्षा, हथकड़ी लगे हाथों से लिया ज्वाइनिंग लेटर; रचा नया इतिहास!

 हथकड़ी में सफलता! जेल में पढ़कर पास की BPSC परीक्षा, ज्वाइनिंग लेते ही रचा नया इतिहास  पटना: मेहनत और हौसले के आगे कोई भी दीवार बड़ी नहीं होती—इस कहावत को बिहार के बिपिन कुमार ने सच कर दिखाया है। बेऊर जेल में बंद इस कैदी ने ऐसा करिश्मा किया, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। जेल की सलाखों के पीछे रहकर उन्होंने BPSC परीक्षा पास की और अब हथकड़ी लगे हाथों से शिक्षक पद के लिए ज्वाइनिंग लेटर प्राप्त किया। कैसे बनी ये अनोखी कहानी? गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के एरकी गांव के निवासी बिपिन कुमार पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है और वह पिछले डेढ़ साल से जेल में हैं। लेकिन उन्होंने अपनी हालातों को कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। जेल में ही पढ़ाई जारी रखी और आखिरकार BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा पास कर ली। रविवार को जब बोधगया के महाबोधि कन्वेंशन सेंटर में ज्वाइनिंग लेटर वितरण समारोह आयोजित हुआ, तो हथकड़ी लगे हाथों से बिपिन कुमार ने ज्वाइनिंग लेटर लिया। यह दृश्य देखने वालों के लिए हैरान करने वाला था। क्या उनकी नौकरी सुरक्षित रहेगी?  हालांकि, उनकी नियुक्ति फिलहाल औपबंधिक (Provisional) ...

बिहार के गांव के लड़के ने रचा इतिहास: बना जूनियर वैज्ञानिक, मिली बड़ी उपलब्धि!

बिहार के गांवों में छिपी प्रतिभाओं ने एक बार फिर से अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। एक साधारण परिवार से आने वाले इस होनहार लड़के ने अपनी मेहनत और लगन से ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो दूसरों के लिए प्रेरणा बन गया है। इस प्रतिभाशाली छात्र को जूनियर वैज्ञानिक के तौर पर बड़ी पहचान मिली है। ग्रामीण परिवेश में सीमित संसाधनों के बावजूद इतनी बड़ी सफलता हासिल करना युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। दिव्यांशु भूषण की यह उपलब्धि उन छात्रों के लिए एक प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखते हैं और कठिन परिश्रम से उन्हें पूरा करने की कोशिश करते हैं। उनके माता-पिता का गर्व स्वाभाविक है, और क्षेत्र के लोग भी उनकी इस सफलता से गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। प्रेरणा देने वाली कहानी यह लड़का बिहार के एक छोटे से गांव का रहने वाला है, जो समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड के बाजीतपुर गांव का सुदूर क्षेत्र है। जहां न तो तकनीक की भरमार है और न ही उच्च शिक्षा के साधन। बावजूद इसके, उसने अपनी पढ़ाई और वैज्ञानिक अनुसंधान में रुचि से यह मुकाम हासिल किया। सीमित संसाधनों के बावजूद उसने विज्ञान और तकनीक में गहरी रुचि दिखाई। जू...